खरगोन. शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों में अनुशासन और स्वास्थ्य सेवाओं की नियमितता तय करने के लिए सीएमएचओ डॉ. दौलतसिंह चौहान ने बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मैनगांव, टेमला, नागझिरी और बडगांव का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों सहित चार कर्मचारी अनुपस्थित मिले, जिनके विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।