भिवानी: ग्राम स्वराज किसान मोर्चा की बैठक रविवार को कस्बा तोशाम स्थित मोर्चा के कार्यालय में संपन्न हुई।
इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ग्राम स्वराज किसान मोर्चा लोकसभा चुनाव में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार राव दान सिंह को समर्थन देंगे। बैठक को संबोधित करते हुए ग्राम स्वराज किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष जोगेंद्र तालु ने कहा कि भाजपा शासनकाल में पिछले 10 वर्षो के दौरान किसान वर्ग की लगातार अनदेखी हुई है।