अरवल: सुखी बीघा गांव के पास सड़क हादसे में मां-बेटे घायल, इंटरमीडिएट परीक्षा देकर लौट रहे थे
Arwal, Arwal | Feb 4, 2025 अरवल जिले के रामपुर चौरम थाना क्षेत्र अंतर्गत सुखी बीघा महावीर मंदिर के समीप अनियंत्रित होकर बाइक सवार मां बेटे सड़क पर गिर पड़े। मिली जानकारी के अनुसार पटना के राजेंद्र नगर निवासी कृष्ण मोहन की 50 वर्षीय पत्नी आरती देवी अपने बेटे का इंटर का एग्जाम दिलाने बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर दरियापुर हाई स्कूल गई थी और एग्जाम खत्म होने के बाद पुनः घर जा रहे थे