अरवल: चैनपुर गांव में तिलक समारोह में शामिल युवक की गला दबाकर हत्या, शव अरवल पोस्टमार्टम हाउस लाया गया
Arwal, Arwal | Feb 4, 2025 मंगलवार दोपहर 1:00 बजे चैनपुर गांव में तिलक समारोह में आए एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई। औरंगाबाद जिले के नीरपुर गांव के युवक अपने चचेरे मामा के यहां तिलक समारोह में शामिल होने आया था तभी साथ में आए चचेरे भाई के द्वारा उसे गला दबाकर हत्या कर बधार में शव को फेंक दिया गया। मौके पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पोस्टमॉर्टम हाउस लाया गया।