खंडवा नगर: रेडक्रॉस सोसायटी ने मुक्तिधाम में किया श्रमदान, सुपोषण शिविर में मातृशक्ति को दिया सेहत का मंत्र
खंडवा में सेवा पखवाड़े के तहत रेडक्रॉस सोसायटी सदस्यों ने राजा हरिश्चंद्र मुक्तिधाम परिसर में स्वच्छता हेतु श्रमदान कर सफाई का संदेश दिया। वहीं जसवाड़ी रोड स्थित ओल्ड मल्टी में आयोजित सुपोषण जागरूकता शिविर में डॉ. शरद अग्रवाल ने मातृशक्ति व बच्चों को संतुलित आहार और प्राकृतिक पोषण की महत्ता समझाई। यह जानकारी रविवार शाम 4 बजे के लगभग मिली है।