पन्ना: कैमरे में कैद: पन्ना के कल्दा जंगलों में कुलांचे भरते दिखे 'रेगिस्तान के जहाज' चिंकारा
Panna, Panna | May 16, 2026 प्रकृति प्रेमियों के लिए मध्य प्रदेश के पन्ना से एक बेहद खूबसूरत और दुर्लभ तस्वीर सामने आई है। अमूमन कैमरे की नजर से दूर भागने वाले और बेहद शर्मीले मिजाज के 'इंडियन गज़ेल' यानी चिंकारा का एक जोड़ा दक्षिण पन्ना वनमंडल के कल्दा जंगलों में कैमरे में कैद हुआ है। वनरक्षक वीरेंद्र पटेल ने इस मनमोहक नजारे को अपने कैमरे में उतारा है।