भरतपुर रोड बाईपास पर पत्थरों से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार को टक्कर मार दी और पत्थरों से भरी ट्रैक्टर ट्राली बाइक सवार के ऊपर पलट गई।जिससे बाइक सवार दयाराम शर्मा निवासी रोतहडिया की मौत हो गई।मृतक अखबार बांटने का कार्य करता था।पुलिस ने रविवार शाम 4 बजे पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया।मृतक के भाई ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया।