बिधूना: अछल्दा रेलवे स्टेशन के समीप तेज गति से चल रही ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक की हुई दर्दनाक मौत, शव की पहचान नहीं हो सकी
अछल्दा। रेलवे स्टेशन के पास बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। वैजयनाथ एक्सप्रेस से गिरकर एक करीब 30 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। काफी प्रयासों के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।दिल्ली-हावड़ा डाउन लाइन पर शाम करीब छह बजे वैजयनाथ एक्सप्रेस जैसे ही रेलवे क्रॉसिंग और प्लेटफार्म के मध्य पहुंची, तभी एक युवक अचानक नीचे गिर गया।