बेगूसराय: बेगूसराय में एक महिला के साथ 5 अपराधियों ने किया गैंगरेप, प्राइवेट पार्ट में बुलेट एवं लकड़ी के टुकड़े डालने का आरोप
बेगूसराय से इंसानियत को झकझोर देने वाली एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक महिला के साथ पांच की संख्या में अपराधियों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। गैंग रेप करने के बाद अपराधियों ने महिला के प्राइवेट पार्ट में बुलेट एवं लकड़ी के टुकड़े डाल दियापीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद उसके साथ क्रूरता भी की गई।