जमुई: जमुई में शोभायात्रा को पुलिस ने रोका, सियासी साजिश का आरोप
Jamui, Jamui | Mar 28, 2026 शनिवार 12 बजे रामनवमी पर्व के अवसर पर शहर के श्री रामकृष्ण गौशाला से प्रस्तावित विशाल शोभायात्रा को लेकर उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब पुलिस प्रशासन ने रैली को निकलने से पहले ही रोक दिया। यह शोभायात्रा हिंदू स्वाभिमान संगठन की ओर से आयोजित की जानी थी, जिसकी तैयारी संगठन के बिहार प्रांत प्रमुख नीतीश कुमार के नेतृत्व में की जा रही थी।