मोहम्मदगंज: भजनिया पंचायत में विशेष ग्राम सभा स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी, जांच की मांग
पलामू जिले के मोहम्मदगंज प्रखंड अंतर्गत भजनिया पंचायत में शुक्रवार को प्रस्तावित विशेष ग्राम सभा को अंतिम समय में स्थगित किए जाने से ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई। इस मामले को लेकर आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य मंजीत कुमार मेहता ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।