मैनपुरी: कुर्रा क्षेत्र में शौच क्रिया करने गए किशोर को ट्रैक्टर ने रौंदा, किशोर की हुई मौत
थाना क्षेत्र के ग्राम मकयानी निवासी 14 वर्षीय शिवा पुत्र सूरज सिंह कक्षा 8 का छात्रा था। मंगलवार की सुबह शौच क्रिया करने गया था। जहां ईंटों से लधे ट्रैक्टर ने किशोर को बेरहमी से रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया है।