कोंडागांव: जनगणना 2026-27 में OBC को शामिल करने की मांग तेज, कोंडागांव में सर्व पिछड़ा वर्ग समाज ने सौंपा ज्ञापन
सर्व पिछड़ा वर्ग समाज जिला कोंडागांव ने आज सोमवार दोपहर 12 बजे जिला मुख्यालय स्थित SDM कार्यालय में जनगणना 2026-27 में अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) के साथ अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को शामिल करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है। यह ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, नेता प्रतिपक्ष लोकसभा, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ के नाम भेजा गया।