बूंदी: ज्यादा से ज्यादा किसानों को मिले प्रधानमंत्री कुसुम योजना का लाभ: जिला कलेक्टर
Bundi, Bundi | Mar 11, 2024 जिला कलक्टर अक्षय गोदारा ने बताया प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान योजना में पात्र किसानों को अधिकतम स्वीकृतियां जारी करवाकर योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाया जावे। आगामी 13 मार्च को जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री शामिल होकर जिले के उपखण्ड एवं ग्राम पंचायत मुख्यालय पर किसानों से वर्चुअल संवाद करेंगे।