चान्दन: रामनवमी को लेकर सूईया सहित आसपास का क्षेत्र उत्सवमय, जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा इलाका
Chanan, Banka | Mar 27, 2026 रामनवमी को लेकर शुक्रवार को सूईया सहित आस-पास क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा। इस दौरान जगह-जगह जय श्रीराम के जयकारे के साथ रामनवमी ध्वज गाड़ा गया। बजरंगबली मंदिर सूईया में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही। मौके पर सैंकड़ों श्रद्धालुओं द्वारा रामनवमी ध्वज गाड़ा गया। शाम करीब चार बजे तक रामनवमी ध्वज गाड़ने का सिलसिला जारी रहा।