बस्ती: बस्ती के आर्यन का नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, 12 घंटे में 128 प्रयोग करके बनाया रिकॉर्ड
Basti, Basti | Mar 25, 2025 बस्ती के नौनिहाल पुराना डाकखाना निवासी पेंशनर्स एसोसियेशन के अध्यक्ष नरेन्द्र बहादुर उपाध्याय के सुपौत्र आर्यन 12 घंटे में 128 विज्ञान प्रयोग करके इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकार्ड्स में अपना नाम दर्ज कराकर आर्यन ने अपने माता पिता, बाबा, शिक्षकों और समूचे बस्ती जनपद को गौरवान्वित किया है। आर्यन की सफलता पर लोग उसे बधाइयां दे रहे हैं।