नसीरपुर क्षेत्र के गांव रामपुर में पटना करखा में हुई सांभर हिरन की मृत्यु के मामले में कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन ये तय है कि उसके सींग तस्करी के लिए काटे गए थे, जो वन विभाग की टीम को जंगल से ही बरामद हो गए हैं। वन दरोगा ने एक नामजद सहित सात के विरुद्ध हिरन को मारने और सींग काटने के आरोप में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है।