आगरा: नगर निगम परिसर में अंबेडकर अनिवार्य फाउंडेशन का हल्ला बोल, ताली व थाली के साथ बदहाली पर प्रदर्शन
आगरा में अंबेडकर अनुयाई फाउंडेशन ने मोहल्लों की बदहाली को लेकर नगर निगम में ताली-थाली बजाकर प्रदर्शन किया। लोग फोटो-पोस्टर लेकर पहुंचे और नारेबाजी की। अपर नगरायुक्त को ज्ञापन दिया गया। आशीष प्रिंस ने कहा 40 वार्डों में गलियां टूटी व गंदगी है, बारिश में निकलना मुश्किल होता है। 10 दिन में कार्रवाई न होने पर शिकायत की चेतावनी दी।