चंदनकियारी: भोजूडीह में रेलवे सामग्री चोरी पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार, नाबालिग निरुद्ध
चंदनकियारी के भोजूडीह आरपीएफ पोस्ट और सीआईबी यूनिट आद्रा की संयुक्त टीम ने भौंरा-जामाडोबा रेलखंड में छापेमारी कर रेलवे सामग्री की चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की।शनिवार समय लगभग साढ़े बारह बजे बताया गया कि कार्रवाई के दौरान एक युवक को गिरफ्तार और एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया।