बीसलपुर: सिरसा रोड पर राइस मिल के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से होमगार्ड घायल, अस्पताल में कराया भर्ती
घुंघचाई थाना से ड्यूटी कर घर लौट रहे पिपरिया दुलई निवासी होमगार्ड विचित्रपाल सिंह सड़क हादसे का शिकार हो गए। आरोप है कि तेज रफ्तार से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सिरसा रोड राइस मिल के पास उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस और 108 एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुंच गई और अस्पताल में भर्ती कराया गया।