कोल: थाना सासनी गेट क्षेत्र के अंतर्गत दबंगों ने होटल संचालक के साथ की मारपीट, पीड़ित ने की पुलिस से शिकायत
Koil, Aligarh | Apr 3, 2024 थाना सासनी गेट क्षेत्र में मामूली कहासुनी पर दबंगों द्वारा होटल संचालक के साथ मारपीट की घटना की गई है। मारपीट में होटल संचालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। इस संदर्भ में होटल संचालक ने मंगलवार को उक्त दबंगों के ख़िलाफ़ पुलिस से शिकायत की है। जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज कर उचित वैधानिक कार्रवाई की बात कही है।