कोल: खैर बाईपास पर मॉर्निंग वॉक करते समय ट्रक की टक्कर से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Apr 2, 2024 थाना रोरावर इलाके के खैर बाईपास पर मॉर्निंग वॉक करते बुजुर्ग को ट्रक ने टक्कर मार दी जिसके बाद बुजुर्ग की मौत हो गई। नवीन नगर निवासी 72 वर्षीय अमर सिंह मंगलवार सुबह मॉर्निंग वॉक कर रहे थे, मॉर्निंग वॉक करते समय अमर सिंह को ट्रक ने टक्कर मार दी जिसके बाद वह घायल हुए थे। घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।