अरियरी प्रखंड के देवपुरी गांव में बुधवार की देर शाम 10 बजे भक्तिमय माहौल में मां लक्ष्मी की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। जानकारी के अनुसार, देवपुरी गांव में नवयुवक समिति द्वारा भव्य रूप से मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित की गई थी। विसर्जन के अवसर पर श्रद्धालुओं ने माता की प्रतिमा को कंधों पर उठाकर पूरे गांव का भ्रमण किया।