बरेली: अयूब खां चौराहे पर राष्ट्र जागरण युवा संगठन ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में फूंका पुतला
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में आज अयूब खां चौराहे पर राष्ट्र जागरण युवा संगठन ने फूंका पुतला। विरोध प्रदर्शन करने के दौरान उनके द्वारा बताया गया कि बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या,धार्मिक स्थलों में तोड़फोड़ के विरोध में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम सिटी को दिया।