बाह: अरनोटा पेट्रोल पंप के पास ईको कार को कैंटर ने मारी टक्कर, कार सवार घायल
थाना बसई अरेला क्षेत्र के बाह–आगरा मार्ग पर स्थित अरनोटा पेट्रोल पंप के पास रविवार सुबह करीब 10 बजे सड़क हादसा हो गया। बाह की ओर जा रही एक ईको कार को आगरा की तरफ से आ रही कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ईको कार में सवार लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र