बेंगाबाद: गिरिडीह में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, 300 से अधिक मरीजों ने कराई जांच, डॉक्टरों ने दिए परामर्श
गिरिडीह के मर्सी हॉस्पिटल और बोकारो के मेडिकेंट हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को 2 बजे निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 300 से अधिक मरीजों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया और हृदय रोग, हड्डी संबंधी रोग, कैंसर सहित अन्य गंभीर बीमारियों की जांच कराई। ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने भागीदारी की।