बीना: सिविल अस्पताल रोड ब्रिज के पास चोरी की मोटरसाइकिल छोड़ भागे चोर, CCTV में कैद हुई पूरी घटना
Bina, Sagar | Jun 26, 2026 सर्वोदय चौराहे के पास गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने शिव शंकर लखेरा की मोटरसाइकिल चोरी कर ली। चोर मोटरसाइकिल को पैदल धकेलते हुए ले जा रहे थे क्योंकि वह स्टार्ट नहीं हो रही थी।करीब 100 मीटर दूर अस्पताल रोड ब्रिज के पास अंधेरे में जब उन्होंने मोटरसाइकिल स्टार्ट करने की कोशिश की, तो अंधेरे में पुलिस की गस्त वाली गाड़ी नजर आ गई। चोर घबरा गए।