बबेरू: इंगुवारी मोड़ के पास बाइक और ई-रिक्शा की टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल, सीएचसी बबेरू से जिला अस्पताल किया गया रिफर
Baberu, Banda | May 3, 2026 बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत मरका थाना क्षेत्र के इंगुवारी मोड़ के पास आज रविवार को12 बजे बाइक सवार व ई रिक्शा की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें बाइक में तीन लोग व ई रिक्शा में सवार एक लोग गंभीर रूप से घायल हो गये, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी बबेरू में भर्ती कराया जहाँ पर डॉक्टर द्वारा उपचार के बाद चारो को जिला अस्पताल रिफर कार दिया।