परबत्ता: ड्योढ़ी गांव में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में तीन घर जलकर राख, लाखों की संपत्ति स्वाहा
खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत भरतखंड थाना क्षेत्र के ड्योढ़ी गांव में बुधवार देर रात शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में तीन घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। इस अग्निकांड में लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति नष्ट हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, देर रात एक घर से आग की लपटें उठनी शुरू हुईं। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। तेज हवा के कारण