सकरा: सबहा चौक के पास ऑटो और बाइक की ज़बरदस्त टक्कर, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के सबहा चौक के समीप एनएच 28 पर ऑटो और बाइक कि टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सोमवार देर रात करीब दस बजे की बताई जा रही है। घायल युवक का पहचान 45 वर्षीय राकेश कुमार बताया गया है।