बालाघाट: पूर्व सांसद कंकर मुंजारे का आरोप: जिले में 100 करोड़ से अधिक का चावल घोटाला, हर्ष राइस मिल संचालक पर कार्रवाई की मांग
बालाघाट एफसीआई गोदाम से छिंदवाड़ा स्थित एथेनॉल प्लांट भेजे जाने वाले चावल के मामले में पुलिस द्वारा एसआईटी गठित कर जांच शुरू किए जाने के बीच पूर्व सांसद कंकर मुंजारे ने पूरे मामले को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। 27 जून शनिवार शाम करीब 4 बजे सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने दावा किया कि जिले में 100 करोड़ रुपये से अधिक का चावल घोटाला हुआ है और इस