रायडीह: नवरात्रि के प्रथम दिन शैलपुत्री की हुई पूजा, नवागढ़ पतरा टोली व डूमरडीह में मां दुर्गा पूजा का हुआ शुभारंभ
Raidih, Gumla | Oct 4, 2024 शक्ति की आराध्य देवी मां दुर्गा पूजा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवागढ़ पतरा टोली और श्री श्री दुर्गा पूजा समिति डूमरडीह में धूमधाम से मनाया जा रहा है। नवागढ़ पतरा टोली में सुबह कलश यात्रा कलश स्थापना एवं आराध्य देवी मां शैलपुत्री की अधिवास पूजन के साथ नवरात्र मां दुर्गा पूजन का शुभारंभ किया गया। डूमरडीह में संध्या बेला में दुर्गा माता की आरती की गई।