गुना में फतेहगढ़ थाना के गणेशपुरा में किसान रामस्वरूप नागर की जमीन विवाद में हत्याकांड मामले पर 29 अक्टूबर शाम को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पार्टी के राज्य महासचिव अखिलेश यादव ने कहा, दबंग आरोपी ने सरकारी जमीनों पर वर्षों से कब्जा कर रखा है। पीड़ित परिवार को ₹50 लाख आर्थिक सहायता, एक सदस्य को नौकरी और परिवार की सुरक्षा की मांग की।