मरवाही: जीपीएम में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया, निकाली गई भव्य शोभायात्रा
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया, गुरुवार सुबह से जिले के हनुमान मन्दिरो में पूजा अर्चना के साथ भव्य आरती का आयोजन हुआ जिसके बाद देर शाम लगभग 6 बजे गौरेला पेंड्रा में भव्य रूप से शोभायात्रा निकाली गई। जिसमे श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया, वही हनुमान चालीसा का पाठ के साथ जगह जगह भंडारे का भी आयोजन किया गया।