जिला चिकित्सालय अनूपपुर में अव्यवस्थाओं की गंभीर तस्वीर सामने आई है। यहां भर्ती मरीजों के साथ आए सहयोगी कचरा फेंकने वाली जगह के पास ही खाना पकाने को मजबूर हैं। न तो बैठने की समुचित व्यवस्था है और न ही ठहरने के लिए शेड, जिससे परिजनों को खुले और अस्वच्छ स्थान पर भोजन बनाना पड़ रहा है।