महोबा: महोबा से सटे मिढ़का गांव के पास बाइक से गिरकर अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Mahoba, Mahoba | Oct 20, 2025 पनवाड़ी के बुड़ेरा गांव निवासी 50 वर्षीय सियाराम सोमवार समय करीब 4 बजे बाइक में सवार होकर मिढ़का गांव से वापस अपने गांव जा रहा था। तभी मिढ़का गांव के पास ही तेज रफ्तार बाइक अचानक असंतुलित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार अधेड़ व्यक्ति गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर द्वारा घायल अधेड़ का इलाज किया जा रहा है।