फतुहा: अंचलाधिकारी ने जमीनी विवाद निपटारे के लिए प्रखंड सभागार में लगाया जनता दरबार
Fatwah, Patna | Feb 7, 2026 फतुहा अंचलाधिकारी मुकेश कुमार ने जमीनी विवाद निपटारे को लेकर प्रखंड सभागार में जनता दरबार लगाया है। इस जनता दरबार में फतुहा थाना के पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे हैं। जनता दरबार में कुल सात मामले आए हैं। 6 का निष्पादन कर दिया गया है। एक मामले को डीसीएलआर कार्यालय को भेज दिया गया है। दो मामले में दोनों पक्ष के अनुपस्थिति के कारण आगे की तिथि निर्धारित कि गई है।