फतुहा: पुनाडीह पंचायत के कसारा गांव में श्रीमद् भागवत कथा के लिए भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई
Fatwah, Patna | Feb 6, 2026 पुनाडीह पंचायत के कसारा गांव में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई है। यह कलश शोभा यात्रा शिव मंदिर स्थित यज्ञ स्थल से निकलकर सब्बलपुर विष्णु मंदिर गंगा घाट पहुंची है। जहां से विधि विधान के साथ गंगाजल भर कर कलश धारी पैदल चलते हुए भक्ति गीतों पर नाचते गाते व जयघोष करते यज्ञ स्थल पहुंचे हैं। विधि विधान के साथ कलश स्थापना हुई है।