थानेसर: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र में नागरिकों के साथ दीपावली मनाई, ज़िलावासियों को मिठाई बांटी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र के नागरिकों के साथ आज दीपावली उत्सव मनाया। मुख्यमंत्री ने दीपावली, गोवर्धन पूजा, विश्वकर्मा दिवस एवं भाई दूजकी पर्व की प्रदेश के नागरिकों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी और जिला के नागरिकों को मिठाइयां वितरित की। उन्होंने दीपावली के पावन अवसर पर पूरे प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है।