ऊंचाहार: कोटरा बहादुरगंज मोड़ के पास डम्पर की टक्कर से बाइक सवार की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
ऊँचाहार क्षेत्र के रायबरेली प्रतापगढ़ जिले की सीमा पर कोटरा बहादुरगंज मोड़ के पास मंगलवार की दोपहर, बेकाबू डम्पर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, घटना में बाइक सवार पवन वर्मा निवासी सरायं दूला थाना डीह गम्भीर रुप से घायल हो गया, स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस द्वारा उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव कब्जे में लिया है।