धामपुर: नहटौर-कोतवाली देहात मार्ग पर एक सड़क हादसे में सात श्रद्धालु घायल, कार ने श्रद्धालुओं के वाहन को मारी टक्कर
Dhampur, Bijnor | May 15, 2026 शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे मिली जानकारी के मुताबिक नहटौर-कोतवाली देहात मार्ग पर एक सड़क हादसे में सात श्रद्धालु घायल हो गए। दरबारपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार कार ने 'छोटा हाथी' वाहन को टक्कर मार दी, जिससे यह दुर्घटना हुई।घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अमरोहा क्षेत्र के निवासी ये लोग हरिद्वार से गंगा स्नान और प्रसाद चढ़ाकर अपने घर लौट रहे थे।