भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती के अवसर पर 25 दिसंबर गुरुवार को आलमनगर प्रखंड के विभिन्न इलाकों में धूमधाम के साथ कार्यक्रम आयोजित कर की गई। कार्यक्रम के दौरान मौके पर कई भाजपा नेताओं ने संबोधित किया। अटल बिहारी वाजपेई की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई और उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।