कटंगी: उष्णा प्लांट को बंद करने की मांग, वार्डवासियों ने कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई में की शिकायत
कटंगी में पाथरवाड़ा रोड़ पर संचालित संत जयराम दास राइस मिल का उष्णा प्लांट को बंद कराने की मांग को लेकर वार्डवासियों ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में आयोजित होने वाले जनसुनवाई में शिकायत की है। वार्डवासियों का यह आरोप है कि उष्णा प्लांट धीमा जहर उगल रहा है। इस प्लांट से निकलने वाली काली राख और प्रदूषित पानी ने स्थानीय रहवासियों का जीवन नर्क से बदतर बना दिया।