शाहपुरा: भेड़ाघाट हादसा: तमाशबीन बने लोग, पुलिस बनी घायलों की आखिरी उम्मीद, तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो युवकों की मौत
भेड़ाघाट में गुरुवार रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने समाज की संवेदनहीनता और पुलिस की इंसानियत दोनों को उजागर कर दिया। तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो युवकों की मौत हो गई, जबकि मौके पर मौजूद लोग मदद करने के बजाय तमाशबीन बने रहे। वहीं भेड़ाघाट थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया।