अरवल: मोहर्रम को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर सदर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया
Arwal, Arwal | Jun 24, 2026 मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सदर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता दरबारी चौधरी ने की। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी संजीव कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार संजय उपस्थित रहे। बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष साधना कुमारी, पार्षद दीपु रंजन कुमार सहित अन्य लोग शामिल हुए।