बरेली: बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के नवदिया के रहने वाले व्यक्ति की बेटी का हुआ अपहरण, रिश्तेदार पर मुकदमा दर्ज
बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के नवदिया के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके रिश्तेदार ने उसकी बेटी का अपहरण कर लिया है। इसकी शिकायत व्यक्ति ने थाना पुलिस से की है। वहीं थाना पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। रविवार की देर रात पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।