बरेली: सुभाष नगर थाना क्षेत्र में दबंगों ने युवक को बेल्ट से पीटा,वीडियो वायरल
सुभाष नगर थाना क्षेत्र में एक युवक को दबंगों ने बेल्ट से पीटा है पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। रविवार देर शाम पूरे मामले का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई स्थानीय पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।