खातेगांव: खातेगांव विधायक पंडित आशीष
शर्मा ने ग्राम देवला में 33/व 11 केवी पावर ट्रांसफार्मर उपकेन्द्र का लोकार्पण किया।
गुरुवार सुबह 10 बजे खातेगांव विधायक पंडित आशीष शर्मा ने ग्राम देवला में 33/व 11 केवी पावर ट्रांसफार्मर उपकेन्द्र का लोकार्पण किया। लगभग ₹2.32 करोड़ की लागत से निर्मित इस उपकेन्द्र के प्रारंभ होने से देवला, कोरिया कांकरिया एवं बछख़ाल सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी।