भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे भाजपा युवा मोर्चा मंडल के महामंत्री की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपने 7 साथियों के साथ उन्नाव से स्कॉर्पियो से लखनऊ आ रहे थे। लखनऊ-उन्नाव बॉर्डर पर सामने से आ रहे ट्रक में स्कॉर्पियो घुस गई। हादसे में 03 गंभीर रूप से घायल हो गए। बाकी लोगों को मामूली चोटें आई हैं।