मुंगेर: छोटी मिर्जापुर में दबंगों ने टाइल्स दुकानदार से की मारपीट, घायल अस्पताल में भर्ती
Munger, Munger | Jan 3, 2026 कासिम बाजार थानान्तर्गत छोटी मिर्जापुर में टाइल्स का दुकान चलाने वाले दुकानदार 35 वर्षीय रंजीत कुमार के साथ पास के ही दबंग प्रवृति के लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से घायल युवक को परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाजरत रंजीत कुमार ने बताया कि पड़ोस का ही दबंग प्रवृति का भोलू यादव, बादल, छोटू उर्फ पारस और सोनू सुबह उसकी दुकान पर